1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रदेश में जहां-जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां फिर बनेगा मंदिर : संगीत सोम

प्रदेश में जहां-जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां फिर बनेगा मंदिर : संगीत सोम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेरठ से सरधना विधायक संगीत सोम (MLA Sangeet Som) अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार फिर उनका एक विवादित बयान चर्चाओं में हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में जहां जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां पर बीजेपी दोबारा मंदिर बनवाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेरठ से सरधना विधायक संगीत सोम (MLA Sangeet Som) अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार फिर उनका एक विवादित बयान चर्चाओं में हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में जहां जहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई, वहां पर बीजेपी दोबारा मंदिर बनवाएगी।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को सीजनल हिंदू बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में संतो पर लाठी चलवाई। वहीं, अब हरिद्धारा जाकर माफी मांग रहे हैं।

बता दें कि, भाजपा (BJP) सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के बाद विधायक अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। मेरठ के सरधना सीट के बीजेपी विधायक संगीत सोम ने भी डेढ़ सौ पन्नों का चिट्ठा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए विवादित बयान देने के साथ ही समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...