1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है : राहुल गांधी

आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है : राहुल गांधी

देश में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आम जनता परेशान है। हर दूसरे या तीसरे दिन दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण पहले से ही जनता परेशान है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आम जनता परेशान है। हर दूसरे या तीसरे दिन दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण पहले से ही जनता परेशान है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गयी है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

वहीं, डीजल—पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा इसको लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा हे कि आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीज़ल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है। बता दें कि, राहुल गांधी अक्सर कई मुद्दों पर मोदी सरकार पर हमलावार रहते हैं।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, कई राज्यों में #MNREGA श्रमिकों को मज़दूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मज़दूरों के हक़ का पैसा भी मारा जा रहा है। झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहाँ कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा- ये कैसे अच्छे दिन?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...