1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. UP Election 2022: कौन हैं दारा सिंह चौहान, जो कमल छोड़ साइकिल पर हुए सवार , जानिए इनके बारे में

UP Election 2022: कौन हैं दारा सिंह चौहान, जो कमल छोड़ साइकिल पर हुए सवार , जानिए इनके बारे में

दारा सिंह चौहान आज साइकिल पर सवार हो गए हैं। सपा की सदस्यता लेते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और साथ ही अखिलेश यादव की तारिफों का पुल बांध दिया। तो आईए आज हम आप को इस पोस्ट के माध्यम से दारा सिंह के जीवनी के बारें मे बताएंगे। कैसा है दारा सिंह का जीवन शैली, परिवार, करियर।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022: दारा सिंह चौहान आज साइकिल पर सवार हो गए हैं। सपा की सदस्यता लेते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और साथ ही अखिलेश यादव की तारिफों का पुल बांध दिया। तो आईए आज हम आप को इस पोस्ट के माध्यम से दारा सिंह के जीवनी के बारें मे बताएंगे। कैसा है दारा सिंह का जीवन शैली, परिवार, करियर।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

कौन हैं दारा सिंह चौहान
दारा सिंह का जन्म 25 जुलाई सन् 1963 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गलवारा में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम दिशा चौहान है और पिता का नाम राम किशन चौहान है। यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में मधुबन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। दारा सिहं योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे। लेकिन इन्होंने 12 जनवरी 2022 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

दारा सिंह चौहान 15वीं लोकसभा में घोसी का प्रतिनिधित्व किया, जहां वे बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। लेकिन हरिनारायण राजभर ने 16वीं लोकसभा में उन्हें हरा दिया।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले ही 12 जनवरी 2022 को दारा सिंह चौहान ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और इसी के एक दिन पहले 11 जनवरी 2022 को बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस्तीफा दे दिया। जिससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...