1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड का अगला सीएम कौन? प्रदेश को 21 साल में मिले कितने मुख्यमंत्री, जानिए…

उत्तराखंड का अगला सीएम कौन? प्रदेश को 21 साल में मिले कितने मुख्यमंत्री, जानिए…

उत्तराखंड में अब नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गयी है। जल्द ही नए सीएम के नाम पर मुहर लग जायेगी। महज 114 दिनों बाद ही सीएम तीरथ सिंह रावत की विदाई हो गयी है। तीरथ सिंह रावत की विदाई के पीछे कई कारणों को गिनाया जा रहा है। हालांकि, खुद तीरथ ने अपनी विदाई की के पीछे सांविधानिक संकट बताया है, लेकिन इसकी पटकथा उनके विवादित बयानों ने भी लिख दी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में अब नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गयी है। जल्द ही नए सीएम के नाम पर मुहर लग जायेगी। महज 114 दिनों बाद ही सीएम तीरथ सिंह रावत की विदाई हो गयी है। तीरथ सिंह रावत की विदाई के पीछे कई कारणों को गिनाया जा रहा है। हालांकि, खुद तीरथ ने अपनी विदाई की के पीछे सांविधानिक संकट बताया है, लेकिन इसकी पटकथा उनके विवादित बयानों ने भी लिख दी थी।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

दरअसल, कई मौके पर तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान के कारण संगठन और पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा। संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी है। इसके लिए उन्हें 10 सितंबर से पहले उपचुनाव में जाना था। लेकिन कोविड महामारी की वजह से सभी चुनावों पर आयोग की रोक है। ऐसे में अभी उत्तराखंड की दो खाली सीटों गंगोत्री व हल्द्वानी में उपचुनाव की संभावना नहीं है।

वहीं, सूत्रों की माने तो पार्टी ने एक सर्वे कराया, जिसमें भाजपा को वहां पर नुकसान होता दिख रहा था। लिहाजा, पार्टी ने फेरबदल की योजना बना दी। गौरतलब है कि, तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद से विदाई होते ही तय हो गया है कि राज्य को 21 साल में दसवां सीएम मिलेगा।

साल 2000 में उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था। उत्तराखंड अब मुख्यमंत्री पैदा करने के मामले में झारखंड के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहा है। बीते 21 सालों में झारखंड में 12 मुख्यमंत्री बने हैं। राज्य गठन के बाद भाजपा की दो साल की अंतरिम सरकार में जिस राजनीतिक अस्थिरता का जन्म उत्तराखंड में हुआ था, वो 21 साल बाद भी बदस्तूर जारी है।

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...