1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने के बाद चर्चाओं ने पकड़ी तूल

यूपी भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने के बाद चर्चाओं ने पकड़ी तूल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार पार्ट 2 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र देव के कैबिनेट में जगह पाने के बाद आखिर यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस बात की चर्चा ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार पार्ट 2 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र देव के कैबिनेट में जगह पाने के बाद आखिर यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस बात की चर्चा ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि लग रहे कयासों के मुताबिक कैबिनेट में जगह पाने में नाकाम रहे पूर्व मंत्री और मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को यूपी भाजपा का अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद पर किसी ब्राहम्ण को मौका दे सकती है। साल 2017 में जब चुनाव हुए थे उस दौरान प्रदेश के ओबीसी चेहरें केशव प्रसाद मार्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। फिर उनके बाद ब्राहम्ण चेहरे महेंद्र पांडेय को इस पद पर विराजमान किया गया। लेकिन फिर जब महेंद्र पांडेय को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह मिली उसके बाद पार्टी ने ओबीसी वर्ग से आने वाले नेता स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की कमान सौंप दी है।

एक ओबीसी, फिर ब्राहम्ण और फिर ओबीसी के बनते इस समीकरण को देख किसी ब्राहम्ण को ये पद मिले इस खबर को बल मिलता दिख रहा है। श्री कांत शर्मा को यूपी भाजपा की कमान मिल सकती है। इसके अलावा खबर है कि सतीश महाना को यूपी विधानसभा का नया स्पीकर बनाया जा सकता है। 8 बार के विधायक रहे महाना को भी इस बार कैबिनेट में मौका नहीं मिला है।

सीएम योगी ने ली शपथ
शुक्रवार को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली है। इस दौरान आयोजन स्थल पर 50 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नाम मौजूद रहे। भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पढ़ें :- DC vs SRH Head to Head : आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच धमाकेदार मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...