1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार के लखनऊ पेशी से पहले बेटे अब्बास को कौन दे रहा था पल-पल की जानकारी?

मुख्तार के लखनऊ पेशी से पहले बेटे अब्बास को कौन दे रहा था पल-पल की जानकारी?

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को सोमवार पेशी के लिए लखनऊ लाया गया था। बांदा जेल  (Banda Jail) से मुख्तार के निकलने से पहले ही उनके बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को इसकी जानकारी हो गई थी। यही नहीं मुख्तार के बेटे को पल-पल की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में अब पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि अब्बास को पल-पल की जानकारी कौन दे रहा था?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को सोमवार पेशी के लिए लखनऊ लाया गया था। बांदा जेल  (Banda Jail) से मुख्तार के निकलने से पहले ही उनके बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को इसकी जानकारी हो गई थी। यही नहीं मुख्तार के बेटे को पल-पल की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में अब पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि अब्बास को पल-पल की जानकारी कौन दे रहा था?

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

बता दें कि, बांदा जेल (Banda Jail) में बंद मुख्तार (Mukhtar Ansari) को तनहाई बैरक में सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। बावजूद इसके मुख्तार (Mukhtar Ansari)  का बाहरी लोगों से नेटवर्क खत्म नहीं हुआ है। इसकी बानगी भी देखने को मिली। जब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को लखनऊ पेशी पर ले जाने की गुपचुप तरीके से तैयारियां चल रहीं थीं।

इन सबके बीच मुख्तार के गुर्गों की निगाहें हर पल पर थीं, जिसके कारण मुख्तार (Mukhtar Ansari) के बेटे तक जानकारी पहुंच रही थी। इन्हीं जानकारियों को ट्वीट कर अब्बास अधिकारियों और जेल की प्राइवेसी की पोल खोल रहे थे। सूत्रों की माने तो अब्बास तक जानकारी पहुंचाने वाले की तलााश् शुरू हो गई है और जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...