मुंबई। अमेरिक में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। लेकिन अभी तक नतीजे नहीं आ पाए हैं। ट्रंप और जो बाइडन अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, ट्रंप ने कोर्ट तक जाने की बात कह दी है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस चुनाव के लिए खासा उत्साहित हैं। नतीजों में लगातार हो रहे उलटफेर उन्हें भी हैरान कर रहे हैं।
वे भी इस समय नतीजों को काफी करीब से फॉलो कर रही हैं। ऐसे में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपने पति डेनियल वेबर संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने लिखा है- ये सस्पेंस मुझे मार देगा। सनी का ये उत्साह काफी लाजिमी है क्योंकि ये पूरी दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है जिसके नतीजे सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहने वाले हैं।
View this post on Instagram
The suspense is killing me!!! @dirrty99
पढ़ें :- तैमूर की आया लेती हैं 1.50 लाख रुपए सैलरी, इस बारे में पहली बार करीना कपूर ने किया खुलासा!
वैसे सनी लियोनी का यूं राजनीति में दिलचस्पी लेना फैन्स को खासा इंप्रेस कर गया है। जो सनी लियोनी सोशल मीडिया पर ज्यादातर अपने बच्चों संग या फिर अपनी खुद की ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, उनका अब चुनाव नतीजों को लेकर पोस्ट शेयर करना सभी को हैरान कर रहा है।