1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइन में हार के बाद क्यों लोगों को याद आ रहे महेंद्र सिंह धोनी?

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइन में हार के बाद क्यों लोगों को याद आ रहे महेंद्र सिंह धोनी?

आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतना भारत के लिए फिर सपना रह गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से हार गई। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतना भारत के लिए फिर सपना रह गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से हार गई। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

वहीं, टी20 विश्व कप में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद लोगों को खूब आ रही है। दरअसल, धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो टीम इंडिया ने 130 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था। वहीं आज जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 168 रनों को डिफेंड नहीं कर पाई।

धोनी की सफलताओं की बात करें तो भारत को सबसे पहले उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीताया था, इस खिताब को उठाए हुए 15 साल बीत गए हैं, मगर टीम इंडिया दूसरा खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं रही।

वहीं इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप जीता। इस बात को भी 11 साल हो गए हैं, वहीं 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने यह टूर्नामेंट भी कभी नहीं जीता है। आईसीसी इवेंट्स के अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने कई एशिया कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का गदा भी जीता, मगर उनके जाने के बाद भारत का दबदबा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हलका रहा है।

 

पढ़ें :- आज LSG और CSK के बीच आर-पार का मुकाबला; हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें पूरी डिटेल्स

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...