UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी पारा इस समय काफी चढ़ चुका है। प्रदेश में दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद सभी पार्टियों ने अगले चरण के होने वाले चुनाव के लिए पूरे दमखम से जुट गई हैं।
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी पारा इस समय काफी चढ़ चुका है। प्रदेश में दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद सभी पार्टियों ने अगले चरण के होने वाले चुनाव के लिए पूरे दमखम से जुट गई हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने राजनीति कैरियर में पहली बार मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की वजह से करहल विधानसभा सीट हॉट सीट बन गया है। बीजेपी ने बड़ा चुनावी दांव चलते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पीएसओ रह चुके केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अखिलेश यादव के समर्थन में एक बार फिर चाचा शिवपाल यादव मैदान में उतर गए हैं। सपा के ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की गई है । जिसमें अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव नजर आ रहे हैं, लेकिन इस तस्वीर को देखें तो सपा के कुनबे कहीं न कहीं मनमुटाव साफ नजर आ रहा है।
बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव ने अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को अपने पार्टी से निकाल दिया था। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को भी अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनको पार्टी का संरक्षक बना दिया। साथ ही वह खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से शिवपाल सिंह यादव को बेदख करते हुए उनकी जगह नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
इसके विवाद के बाद शिवपाल सिंह यादव ने बगावती रुख अख्तियार करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया। इस पार्टी के बैनर तले 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान में भी उतरे, लेकिन उनको सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद हुए उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ फिर शिवपाल सिंह यादव नजर आए। हवा का रुख भांपते हुए शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के बैनर तले शिवपाल यादव इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं।