1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए दिग्विजय सिंह ने क्यों लिखा-‘चाह गई चिंता मिटी’

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए दिग्विजय सिंह ने क्यों लिखा-‘चाह गई चिंता मिटी’

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, चाह गई चिंता मिटी। बता दें कि, काफी दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों का नाम समाने आ रहे थे। नामांकन के आखिरी दिन सिर्फ तीन लोगों ने नामांकन किया, जिसमें दो लोगों के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इसमें शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में चल रहे दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आखिरी मौके पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपना समर्थन मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया। ऐसे में अब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सीधी टक्कर शशि थरूर (Shashi Tharoor) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बीच हो गई है। हालांकि, खड़गे की दावेदारी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

कहा जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। इन सबके बीच दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, चाह गई चिंता मिटी। बता दें कि, काफी दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों का नाम समाने आ रहे थे। नामांकन के आखिरी दिन सिर्फ तीन लोगों ने नामांकन किया, जिसमें दो लोगों के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इसमें शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल है।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का भी नाम दावेदारों में चल रहा था लेकिन अचानक उन्होंने इसको लेकर अपने कदम पीछे खींच लिए। वहीं, अब उन्होंने ट्वीट कर​ अपना संदेश साफ कर दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह पोस्ट खड़गे के समर्थन में किया है। रहीम की एक कविता शेयर करते हुए सिंह लिखते हैं- ‘चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...