लखनऊ: इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्तमान समय में बहुत से कपल्स ऐसे है जो बिना शादी किए ही एक दूसरे के साथ रहते है और इनके इस रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप का नाम दिया जाता है। मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर लिव इन रिलेशनशिप में क्यों रहते है कपल्स और इसके पीछे की असली वजह क्या है। हालांकि दुनिया की नजरों में बिना शादी किए किसी कपल का एक दूसरे के साथ रहना गलत समझा जाता है, लेकिन कपल्स की नजरों में उनका ये रिश्ता गलत नहीं होता।
अब अगर हम इस बारे में साफ तौर पर बात करे तो लिव इन रिलेशनशिप के दौरान बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को एक दूसरे से मिलने के लिए और एक दूसरे को जानने के लिए खास मेहनत नहीं करनी पड़ती, क्यूकि इस दौरान बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड एक ही घर में रहते है। तो वे आसानी से एक दूसरे के बारे में कई बातें जान सकते है। गौरतलब है कि जब आप किसी के साथ किसी रिश्ते में बंधे हुए होते है, तब आपको इस बात का एहसास तो हो ही जाता है कि उस व्यक्ति के साथ आपका भविष्य कैसा होगा या क्या वो व्यक्ति आपके लिए सही रहेगा या नहीं।
अब आप खुद ही सोचिए कि अगर आप और आपका पार्टनर दोनों ही नौकरीपेशा होंगे और आप लिव इन रिलेशनशिप में भी नहीं रह रहे होंगे, तो ऐसे में आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका कभी नहीं मिलेगा। वही अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे होंगे तो आप काम खत्म होने के बाद एक दूसरे के साथ समय बीता सकते है। इसके इलावा लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पार्टनर को काफी बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और इससे ये भी पता चल जाता है कि जिसे आपने अपने पार्टनर के रूप में चुना है, क्या वो सही है या नहीं।
अब यूँ तो कुछ कपल्स लिव इन रिलेशनशिप के दौरान ही शादीशुदा कपल्स की तरह रहने लगते है, लेकिन कुछ ऐसे भी होते है जो लिव इन रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझने के बाद पहले शादी करते है और फिर अपना रिश्ता आगे बढ़ाते है। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि शादी से पहले कुछ कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में क्यों रहते है और आखिर इनके अधूरे रिश्ते का पूरा सच क्या है।