नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान वो लगातार केंद्र की BJP सरकार पर हमले बोल रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है भारत जोड़ो यात्रा, जवाब दीजिए।
राहुल गांधी ने लिखा है कि कच्चा तेल – 25% सस्ता, एलपीजी – 40% सस्ती ! ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए? उन्होंने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज है – भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!”
इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी और जय श्रीराम और जय सियाराम में फर्क बताया था। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था।