1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस से क्यों हो रहा है मोहभंग, एक के बाद एक 8 बड़े नेताओं ने छोड़ दी पार्टी?

कांग्रेस से क्यों हो रहा है मोहभंग, एक के बाद एक 8 बड़े नेताओं ने छोड़ दी पार्टी?

कांग्रेस खुद को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। बावजूद इसके पार्टी के दिग्गज नेता लगातार साथ छोड़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीने में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इसमें से चार पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस खुद को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। बावजूद इसके पार्टी के दिग्गज नेता लगातार साथ छोड़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीने में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इसमें से चार पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

गुलाम नबी आजाद के पार्टी से जाने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद के अलावा पिछले आठ महीनों में पार्टी के कई अन्य नेताओं ने साथ छोड़ा है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन ये नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है….

गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में गुलाम नबी आजाद की गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी। आज उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी समय से वो नाराज भी चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर चुनाव अभियान समिति और अब पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कपिल सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस का साथ बीते महीनों छोड़ दिया था। कपिल सिब्बल ने इसी साल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था।

आरपीएन सिंह
यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह कांग्रेस का बड़ा चेहरा होते थे। राहुल गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती थी। लेकिन यूपी चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

अश्विनी कुमार
अश्विनी कुमार ने इसी साल 15 फरवरी 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह यूपीए सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री कई मंत्रालयों का काम देख चुके हैं।

सुनील जाखड़
पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील कुमार जाखड़ ने भी इसी साल पार्टी का साथ छोड़ा था। 2022 से पहले पांच दशकों तक वह कांग्रेस नेता रहे। मई 2022 में वह यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए कि उन्हें राष्ट्रवाद का साथ देना है और पंजाब में एकता और भाईचारे के लिए काम करना है।

हार्दिक पटेल
गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हार्दिक पटेल ने भी बीते महीनों पार्टी का साथ छोड़ दिया था। हार्दिक पटेल का राजनीतिक करियर गुजरात के पाटीदार आंदोलन से शुरु हुआ। 2020 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। वह गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। मई 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

कुलदीप बिश्नोई
चार अगस्त को हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक के पद से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए।

जितिन प्रसाद
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जितिन प्रसाद ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पीडब्ल्यूडी जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...