1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के पत्नी का कोरोना से निधन, छाई शोक की लहर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के पत्नी का कोरोना से निधन, छाई शोक की लहर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी व पूर्व सांसद शांति पहाड़िया का रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष की थी और गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती थी। बता दें कि श्री जगन्नाथ पहाड़िया का गत 19 मई को कोरोना के कारण इसी अस्पताल में निधन हो गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी व पूर्व सांसद शांति पहाड़िया का रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष की थी और गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती थी। बता दें कि श्री जगन्नाथ पहाड़िया का गत 19 मई को कोरोना के कारण इसी अस्पताल में निधन हो गया था। पांच दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों एवं दिग्गज नेताओं का निधन हो गया। श्रीमती पहाड़िया राजस्थान से वर्ष 1984 से 1990 तक राज्यसभा सांसद एवं दो बार भरतपुर जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही। उनके निधन से वैर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी श्रीमती पहाड़िया के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। दोनों साथ ही जीवनपर्यन्त राजनीति में सक्रिय रहे, श्रीमती पहाड़िया ने पार्टी के लिए एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का सम्बल देने एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी श्रीमती पहाड़िया के निधन दुख प्रकट किया और कहा कि पूर्व राज्यपाल व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया का चंद दिनों पहले ही स्वर्गवास होने के बाद अब उनकी पत्नी श्रीमती शांति पहाड़िया के निधन का समाचार बहुत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...