1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP को अगर सत्ता से नहीं हटाया गया तो संविधान को भी टायरों से कुचल देंगे : Akhilesh Yadav

BJP को अगर सत्ता से नहीं हटाया गया तो संविधान को भी टायरों से कुचल देंगे : Akhilesh Yadav

यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में सत्ता हासिल करने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने खोए हुए सियासी जनाधार को वापस लाने के मकसद से मंगलवार को 'समाजवादी विजय रथ यात्रा' (Samajwadi Vijay Rath Yatra) के माध्यम से कानपुर-बुंदेलखंड (Kanpur-Bundelkhand)   के निकल चुके हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर। यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में सत्ता हासिल करने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने खोए हुए सियासी जनाधार को वापस लाने के मकसद से मंगलवार को ‘समाजवादी विजय रथ यात्रा’ (Samajwadi Vijay Rath Yatra) के माध्यम से कानपुर-बुंदेलखंड (Kanpur-Bundelkhand)   के निकल चुके हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

इस दौरान मीडिया ने जब कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने के बावत अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से सवाल पूछा गया कि क्या सपा का नुकसान होगा? तो अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के एक्टिव होने से सपा का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस, दोनों में कितना फर्क है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि दोनों की नीतियां एक हैं। यानी बीजेपी और कांग्रेस को एक जैसा बताकर अखिलेश ने ये कहने का प्रयास किया कि प्रियंका गांधी सक्रियता से चुनाव में सपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने चाचा शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा से संबंधित सवाल पर कहा कि वे भी बीजेपी के खिलाफ ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। यहां सभी राजनीतिक दलों को काम करने की जरूरत है। हमने पहले भी बड़े दलों से गठबंधन किया, लेकिन परिणाम नहीं आए। नेताजी हमारे पिताजी भी हैं और हम सब के बड़े नेता हैं। उन्होंने हमें राजनीति में रास्ता दिखाने का काम किया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए ये भी कहा कि हवाई जहाज बिक गए, जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं । वह हवाई अड्डा बिक गया, जहां पानी के जहाज लगते हैं। वह पोर्ट बिक गया और हो सकता है आने वाले समय में सरकार भी आउटसोर्स हो जाए। परेशान है यूपी की जनता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जनता बीजेपी से परेशान है। इसी कानपुर में बेड नहीं मिला। दवा नहीं मिली, स्ट्रेचर नहीं मिली। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोगों की बड़े पैमाने पर जान चली गई। उन्होंने कहा कि समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि क्षेत्रीय दलों से पार्टी का गठबंधन होगा। गंगा से लेकर यमुना तक समाजवादी विजय रथ चलेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हम जनता का सहयोग और समर्थन लेने के लिए हम निकले हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यही गंगा जमुना के बीच का इलाका है, जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश हमारा किसानों का प्रदेश है लेकिन किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया है आय दोगुनी होगी लेकिन उनकी आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उसकी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही। किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया उनकी जान ले ली गई।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किसानों के मसले को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर इन्हें नहीं हटाया गया तो ये उन्हीं टायरों से संविधान को कुचल देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब बचे जो हमारी पहचान है। सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेमभाव से रहें। उसको बचाने के लिए ये ‘समाजवादी विजय रथ यात्रा’ लेकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नवनिर्माण हो, उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...