1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्या पूर्व क्रिकेटरों की रिक्वेस्ट को धोनी करेंगे स्वीकार? अगामी टी20 विश्वकप में वापसी की हुई है मांग

क्या पूर्व क्रिकेटरों की रिक्वेस्ट को धोनी करेंगे स्वीकार? अगामी टी20 विश्वकप में वापसी की हुई है मांग

महेंद्र सिंह धोनी का पुराना रुप एक बार फिर कल मुंबई इंडियंस और चेन्न्ई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला। धोनी ने मुंबई के खिलाफ फिनिशर की भूमिका निभाते हुए चेन्नई को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी का पुराना रुप एक बार फिर कल मुंबई इंडियंस और चेन्न्ई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला। धोनी ने मुंबई के खिलाफ फिनिशर की भूमिका निभाते हुए चेन्नई को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। 13 गेंद पर नॉटआउट 28 रन बताते हुए धोनी ने चेन्नई की टीम को आईपीएल के 15वें सत्र की दूसरी जीत दिलाई। इस जीत के बाद दुनिया भर के तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने धोनी को सलाम किया है।

पढ़ें :- अब RCB हारी तो सीधा IPL से होगी बाहर, इस खूंखार टीम है मुकाबला

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि क्या हम धोनी से रिक्वेस्ट कर सकते हैं कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट वापस लेंगे क्या? आरपी सिंह के अलावा हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी धोनी की इस पारी को लेकर ट्वीट किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके को आखिरी चार गेंदों पर जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी थे।

गेंदबाजी जयदेव उनाद्कट कर रहे थे, धोनी ने 6, 4, 2, 4 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई और टीम को दो प्वॉइंट्स भी दिलाए। बता दें कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। हालांकि धोनी टीम में दोबारा वापसी करें ये तो असंभव है क्योंकि धोनी पिछे मुड़ के देखने वालों में से नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...