1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या हरभजन और युवराज होंगे भाजपा में शामिल, दिग्गज स्पिनर का आया ये जवाब

क्या हरभजन और युवराज होंगे भाजपा में शामिल, दिग्गज स्पिनर का आया ये जवाब

आज भारत के पूर्व आलराउंडर और शेरदिल खिलाड़ी युवराज सिंह अपना 40वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी जोर शोर से चल रही है कि युवराज सिंह और उनके साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज भारत के पूर्व आलराउंडर और शेरदिल खिलाड़ी युवराज सिंह अपना 40वां जन्मदिवस(Birthday) मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी जोर शोर से चल रही है कि युवराज सिंह और उनके साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। एक ऐसा समय भी था कि जलंधर के रहने वाले दिग्गज स्पिनर को लेकर ये चर्चा थी कि वो वहां से ही 2017 के विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में उनके फिर से राजनीति के मैदान (Politics)में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू करने वाले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया  जाए : योगी

इस मुद्दे पर पूर्व स्पिनर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नहीं उतरने जा रहे हैं। आफ स्पिनर ने कहा है कि वह अभी भाजपा(BJP) जॉइन नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी खबरों में कहा जा रहा है कि हरभजन और युवराज 2022 में पंजाब में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन हरभजने इन खबरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फेक न्यूज(Fake Joine)।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...