1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जिंदगी में कभी BJP के साथ नहीं जाएंगे, अब समाजवादियों के साथ रहेंगे: नीतीश कुमार

जिंदगी में कभी BJP के साथ नहीं जाएंगे, अब समाजवादियों के साथ रहेंगे: नीतीश कुमार

बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद दोनों दलों के बीच दरार बढ़ती जा रहा है। बिहार में जेडीयू ने आरजेडी समेत अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली है। इसके बाद से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा के बीच और ज्यादा दूरियां हो गईं। ​दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से लगातार एक दूसरे पर हमले भी बोले जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद दोनों दलों के बीच दरार बढ़ती जा रहा है। बिहार में जेडीयू ने आरजेडी समेत अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली है। इसके बाद से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा के बीच और ज्यादा दूरियां हो गईं। ​दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से लगातार एक दूसरे पर हमले भी बोले जा रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

इस बीच ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने स्पष्ट कर दिया है कि वो जीवन में कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वे समाजवादियों के साथ हैं। जिंदगी में कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। भाजपा अब अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रह गई है। समाजवादियों के साथ रहकर बिहार और देश का विकास करेंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) समस्तीपुर जिले के सरायरंजन इंजीनीयरिंग कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में ये बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेता थे। ये सभी खूब काम करते थे। मगर अभी के भाजपा नेता काम से ज्यादा प्रचार करते हैं। अब अटल-आडवाणी वाली बीजेपी नहीं रही है।

 

 

पढ़ें :- जो लोग सत्ता और सरकार को एक परिवार की मुट्ठी में रखना चाहते हैं, संविधान उनकी आंखों में हमेशा खटकता है: पीएम मोदी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...