1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या खत्म हो जाएगी मंत्रियों की नाराजगी? जितिन प्रसाद दिल्ली दरबार में कर रहे हैं कैंप

क्या खत्म हो जाएगी मंत्रियों की नाराजगी? जितिन प्रसाद दिल्ली दरबार में कर रहे हैं कैंप

उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी हलचल बढ़ी हुई है। मंत्रियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद से मामला और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। मंत्रियों की नाराजगी का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी हलचल बढ़ी हुई है। मंत्रियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद से मामला और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि, अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। मंत्रियों की नाराजगी का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) दिल्ली दरबार में कैंप कर रहे हैं लेकिन अभी तक बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने मिलने का समय नहीं दिया है।

पढ़ें :- Paytm को NPCI से मिली जरूरी मंजूरी,  यूजर्स का दूसरे बैंकों में माइग्रेशन शुरू

दरअसल, जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया। इसके साथ ही PWD के विभागाध्यक्ष समेत पांच अन्य लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार अपने ओएसडी के भ्रष्टाचार के मामले में उलझे जितिन प्रसाद ने भी केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाई है। इन मामलों में केंद्रीय नेतृत्व ने सीधे तौर पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन संकेत दिए हैं कि जल्द ही वहां पर सब कुछ ठीक-ठाक कर लिया जाएगा।

इन सबके बीच जितिन प्रसाद ने बुधवार शाम कहा था कि वो नाराज नहीं है। योगी सरकार अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। जो भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की।

अधिकारियों से बढ़ रही नाराजगी
बता दें कि, योगी सरकार के कई मं​त्री अधिकारियों के रवैए से परेशान हैं। दरअसल, अधिकारी सरकार के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों की बातों को सुनते ही नहीं हैं। यही नहीं उनकी बातों को अनदेखा भी कर देते हैं। इसको लेकर कई मंत्री नाराज हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय में भी ये देखने को मिला था।

पढ़ें :- यूपी में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, इन आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...