1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Winter Food Bajra Roti: सर्दियों में खाएं बाजरे की रोटी, लाजवाब स्वाद के साथ सेहत रहेगी फिट

Winter Food Bajra Roti: सर्दियों में खाएं बाजरे की रोटी, लाजवाब स्वाद के साथ सेहत रहेगी फिट

दौड़ती भागती जिंदगी में बहुत कुछ छूट जाता है। शहरों की जीवन शैली में व्यस्त लाइफ के कारण हमारे परंपरागत भोजन थाली से दूर होते जा रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

winter food Bajra Roti: दौड़ती भागती जिंदगी में बहुत कुछ छूट जाता है। शहरों की जीवन शैली में व्यस्त लाइफ के कारण हमारे परंपरागत भोजन थाली से दूर होते जा रहे है। मोटे अनाजों की श्रृंखला में बाजरा एक प्रमुख अन्न है। देश में बाजरे का प्रयोग विभिन्न तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म बाजरे की खिचड़ी का स्वाद तो लाजवाब होता है। राजस्थान की इस पारंपरिक डिश के देशभर में लोग दीवाने हैं। बाजरे की रोटी को लोग बहुत ही चाव से खाते है। बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके अलावा बाजरे में विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, कार्ब, आयरन, खनिज और फाइटेट, फिनोल और टैनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। आईये जानते है बाजरे के बने व्यंजनों के फायदे के बारे में।

पढ़ें :- डेली सुबह एक गिलास दूध के साथ मल्टीग्रेन आटे के लड्डू का करें सेवन, दूर होती है कमजोरी, होते हैं कई फायदे

1.बाजरे की तासीर गरम होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है।

2.बाजरे के आटे में दूसरे अनाज की तुलना में अधिक ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

3.बाजरे में पेट सम्बंधी रोग , कफ , बलगम को ठीक करने वाले गुण होते है।

4.बाजरे के आटे में हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर एक अच्छा उबटन बनता है जिससे त्वचा में निखार आता है।

पढ़ें :- Mango Chilli Chicken Recipe: फलो के राजा आम के सीजन में ट्राई करें मैंगो चिली चिकन की रेसिपी

5.छिलका उतारने पर अनाजों का थायमिन और फाइबर नष्ट हो जाता है। अत: बाजरा खिचड़ी के रूप में खाने से ज्यादा फायदा होता है।

6.बाजरा फाइबर का बड़ा स्रोत होता है इससे पाचन क्रिया और लीवर ठीक रहता है।पेट के अल्सर से पीड़ित लोगो के लिए भी बाजरा लाभकारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...