1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Vacation Tips : सर्दियों में स्वर्ग के नजारे दिखते है इन टूरिस्ट प्लेस में , नया रोमांच होता है

Winter Vacation Tips : सर्दियों में स्वर्ग के नजारे दिखते है इन टूरिस्ट प्लेस में , नया रोमांच होता है

सर्दियां आते बर्फ गिरते हुए देखने का लुत्फ सभी उठाना चाहते है। देश के हिमालयी राज्यों में मध्य दिसंबर में बर्फबारी शुरू हो जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Vacation Tips : सर्दियां आते बर्फ गिरते हुए देखने का लुत्फ सभी उठाना चाहते है। देश के हिमालयी राज्यों में मध्य दिसंबर में बर्फबारी शुरू हो जाती है। बर्फ से लदे पहाड़ों की चोटियों को देखना नया रोमांच होता है। विंटर वेकेशन की छुटिटयों में लोग हिमालयी राज्यों में घूमने जाना पसंद करते है।  भारत में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां आप बर्फीली सर्दियों का आनंद लेने के लिए जा सकते है। आइये जानते है कुछ ऐसे  टूरिस्ट प्लेस के बारे में जहां सर्दियों में पर्यटन के लिए जाना एक रोमांच है।

पढ़ें :- गर्मियों में अगर आपका है घूमने का प्लान तो जम्मू कशमीर की इन जगहों पर जाना न भूले, देखिए खूबसूरत नजारा

स्पीति घाटी:  समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह इस समय यह घाटी बर्फ से लदी रहती है।  यहा जाने के लिए शिमला से काज़ा तक का रास्ता पूरे 12 महीने खुला रहता है, लेकिन अगर आप दिसंबर-जनवरी में यहां की यात्रा करने के लिए सावधानी की जरूरत है। मौसम की चुनौती हमेशा बनी रहेगी।

औली, हिमाचल प्रदेश:  भारत में बर्फ में खेलने के लिए  औली सबसे उत्तम जगह है। ओक, शंकुधारी और देवदार के पेड़ों से सजी यह जगह यह जगह  जादुई लगती है।  यह जगह बर्फ से ढके पहाड़ों और ढलानों से सजी है। आप नंदा देवी, कामेट, दूनागिरी, और मन पर्वत सहित आश्चर्यजनक हिमालयी चोटियों को देख पाएंगे। औली अपने बर्फ पर्यटन के लिए जाना जाता है।  इसका लंबा रोपवे एक मुख्य आकर्षण है।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर:  भारत में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। गुलमर्ग की विशाल घाटी सर्दियों में बर्फ की मोटी चादर से ढक जाती है और बस स्वर्ग के टुकड़े जैसा महसूस होता है। यह बर्फ से  जमी हुई झील दिखेगी। स्की करने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश: डलहौजी प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है,  बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस भारत में लिटिल स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाता है।

कुफरी, हिमाचल प्रदेश:  शिमला से लगभग 15 किमी की ऊँचाई पर स्थित कुफरी, लोगों के लिए एक और पसंदीदा स्थान है। गर्मियों में यह जगह पूरी तरह से हरी-भरी रहती है, लेकिन दिसंबर से मार्च के बीच जब तापमान माइनस डिग्री में होता है तो लगभग दो से तीन इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...