1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Murder: शेविंग ब्लेड से दरिंदे ने काट डाला महिला का गला, नग्न अवस्ता में मिला शव

Murder: शेविंग ब्लेड से दरिंदे ने काट डाला महिला का गला, नग्न अवस्ता में मिला शव

उत्तराखंड से एक बहुत हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रहती है जिसे सुनने के बाद आप स्तब्ध रह जाएंगे। दरअसल, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला का क़त्ल कर दिया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

देहरादून: उत्तराखंड से साक्षी मर्डर जैसी एक और वारदात ने सभी को हैरान में डाल दिया है जिसे सुनने के बाद आप स्तब्ध रह जाएंगे। दरअसल, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नूर हसन ने शेविंग ब्लेड से गला काटकर एक हिंदू महिला का क़त्ल कर दिया। उस महिला की लाश गन्ने के खेत में नग्नावस्था में बरमाद हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला उधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत आने वाले कनौरा गाँव का है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सोनौली थाई 960 में मनाया गया नववर्ष सोंगक्रान

आपको बता दें, सोमवार को गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के गले पर काटने के निशान पाए गए थे और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतका के पति ने ठेकेदार नूर हसन पर हत्या का शक जाहिर किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला नूर हसन के यहाँ काम करती थी।

ख़बरों की माने तो मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर ठेकेदार नूर हसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में नूर हसन क़त्ल की बात से इनकार करता रहा। किन्तु, जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (SP) अभय प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि नूर हसन ने ही महिला की हत्या की थी। मृतका उसके यहाँ मजदूरी करती थी और दोनों के बीच बीते आठ वर्षों से नाज़ायज़ संबंध थे। नूर हसन ने पुलिस को बताया है कि उसके और सावित्री के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने महिला को धक्का दे दिया। इससे सिर में चोट लगने से उसकी की जान चली गई। इसके बाद उसने हत्या को दूसरा रूप देने के लिए शेविंग ब्लेड से महिला का गला काट शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पढ़ें :- लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान को दिया टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...