1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. World cancer day: जानिए क्या ये होते है कैंसर का कारण, साथ ही जाने क्या है सिस्ट

World cancer day: जानिए क्या ये होते है कैंसर का कारण, साथ ही जाने क्या है सिस्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आज के समय में दुनियाभर में कैंसर एक बहुत गंभीर बीमारी बन चुकी है। इससे पार पाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में आज ही दिन यानी कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

पढ़ें :- कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलों पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कल जब नॉमिनेशन होगा तब चलेगा पता

तो आइए जानिए आज इस बीमारी से जुड़ी कुछ छोटी लेकिन बड़े काम की बातों के बारे में। आज हम आपको यहां 5 प्रकार के सिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं…

एपिडरमॉयड सिस्ट

ये छोटे, धीरे बढ़ने वाले मुलायम सिस्ट होते हैं। यह रोगी के चेहरे, सिर, गर्दन, पीठ और निजी अंगों में हो सकते हैं। बताया जाता है कि ये त्वचा के भीतर केरेटिन के निर्माण की वजह से पाए जाते हैं। ये पीले या फिर त्वचा के रंग के जैसे होते हैं।

सेबेसियस सिस्ट

ये वाले सिस्ट चेहरे, गर्दन या धड़ पर पाए जाते हैं। बताया जाता है कि बड़े सिस्ट दबाव या दर्द का कारण बन सकते हैं। जो कि ये कैंसर निरोधी भी होते हैं।

गैंगलियॉन

यह गोलाकार, द्रव से भरे ऊतकों की गांठ होती है, जो कि जोड़ों के आस-पास देखी जा सकती है। इसमें द्रव का जमा होना, चोट, ट्रॉमा या जरूरत से ज्यादा किसी अंग विशेष के प्रयोग के कारण होता है।

पढ़ें :- Lassi In Summer : गर्मियों लिए उत्तम ईंधन का काम करती है मीठी लस्सी , जानें इसके फायदे

शलाजिया

लाजिया एक छोटा सा और ज्यादातर दर्द रहित गांठ या सूजन होती है, जो आंखों के ऊपरी या निचली पलक पर पाई जाती है। बता दें कि ऐसा अवरुद्ध तेल ग्रंथि के कारण ऐसा होता है।

सिस्टिक एक्ने

बताया जाता है कि यह शरीर में त्वचा के अंदर सिस्ट बन जाने से होता है। बता दें कि ये हार्मोन में बदलाव, बैक्टीरिया का संक्रमण, तैलीय और रुखी त्वचा कोशिकाओं के संयोजन से पनपते हैं और फिर ये रोमछिद्रों में फंस जाते हैं। जबकि यह कई बार घातक भी साबित होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...