1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दुनियाभर में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला, हमलावार ने ताबड़तोड़ कि गई वार

दुनियाभर में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला, हमलावार ने ताबड़तोड़ कि गई वार

भारत में जन्में अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie) पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया गया। ये हमला अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। हमलावर ने उनकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। हमले में घायल हुए सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie)  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Author Salman Rushdie:  भारत में जन्में अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie) पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया गया। ये हमला अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। हमलावर ने उनकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। हमले में घायल हुए सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie)  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Italy Digital Nomad Visa : इटली ने लॉन्च किया डिजिटल नोमैड वीज़ा,जानें इसके बारे में सब कुछ

हालांकि, अभी उनकी स्थिति कैसी है इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके साथ ही हमला करने वाले आरोपी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। न्यूयॉर्क पुलिस ने चाकू घोंपे जाने की पुष्टि की है और कहा कि उन्हें हेलीकॉप्टर से एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो चौटाक्वा इंस्टीट्यूशन में एक शख्स मंच पर तेजी से आते हुए दिखा, जब लेखक का परिचय दिया जा रहा था। इसी दौरान एक शख्स ने रुश्दी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं पर गिर गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लेखक को किसी तरह बचाया और उन्हें अलग लेकर गए। बाद में इस शख्‍स को पकड़ लिया गया।

दुनियाभर में फेमस हैं सलमान रुश्दी
बता दें कि, मुंबई में जन्मे सलमान रुश्दी (Author Salman Rushdie)  दुनियाभर में फेमस हैं। उनके लेखन के लिए 1980 के दशक में उन्हें ईरान से जान से मारने की धमकी मिली थी। रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज‘ को ईरान में 1988 से बैन कर दिया गया है।

 

पढ़ें :- olympic opening ceremony : सीन नदी के बजाय स्टेडियम में हो सकता है ओलंपिक उद्घाटन समारोह : इमैनुएल मैक्रों

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...