1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Worship of Lord Vishnu: गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा, गुरुदेव की होगी ऐसी कृपा कि किस्मत बदल जाएगी

Worship of Lord Vishnu: गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा, गुरुदेव की होगी ऐसी कृपा कि किस्मत बदल जाएगी

जीवन में सफतला प्राप्त करने के लिए किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूरी होता है। हिन्दू धर्म में बृहस्पति देव को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Worship of Lord Vishnu: जीवन में सफतला प्राप्त करने के लिए किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूरी होता है। हिन्दू धर्म में बृहस्पति देव को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन पूरे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते है। बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को बृहस्पति देव के उपाय करने से शिक्षा, नौकरी, विवाह और संतान आदि के रूप में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

बृहस्पति देव का रंग पीला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग का ज्याद-से-ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। गुरुवार  के दिन केले के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

विष्णु जी को प्रसन्न करने का मंत्र

ॐ नमोः नारायणाय

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

विष्णु गायत्री महामंत्र

ओम् श्रीविष्णवे च विद्मिहे वासुदेवाय धीमहि
तन्नो: विष्णोः प्रचोदयात
ओम् त्रैलोक्यमोहनाय विद्मिहे आत्मारामाय धीमहि
तन्नो: विष्णुं प्रचोदयात
ओम् नारायणाय च विद्मिहे वासुदेवाय धीमहि
तन्नो: विष्णोः प्रचोदयात

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने का मंत्र

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...