1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाह रे सरकार! अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ाने पर है जोर : प्रियंका गांधी

वाह रे सरकार! अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ाने पर है जोर : प्रियंका गांधी

यूपी कोरोना महामारी की दूसरे लहर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कोरोना महामारी की दूसरे लहर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है। प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना की भयावह स्थिति पर चर्चा की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कोरोना संकट के दौरान अमानवीयता चरम पर है। सरकार अस्पताल की क्षमता की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों की जिंदगी से खेल रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इस दौरान प्रियंका गांधी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश की जनता की हर सम्भव मदद के लिए कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कहा है कि विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें। कांग्रेस जनता के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी व अखिलेश यादव भी हुए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण बेहद तेज रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। स्थिति ये हो चुकी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...