1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WPL Auction 2023 Live : स्मृति मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा तो हरमन 1.8 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने

WPL Auction 2023 Live : स्मृति मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा तो हरमन 1.8 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने

WPL Auction 2023 Live : वीमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के लिए मुंबई में खिलाड़ियों के लिए नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। यह टूर्नामेंट का पहला ही सीजन है और बीसीसीआई (BCCI) 5 टीमों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन करवा रही है। पिछले महीने ही बोर्ड ने लीग की फ्रेंचाइजी बेची थी। इसमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शामिल हैं। 4 मार्च से पहले लीग के पहले सीजन की शुरुआत होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

WPL Auction 2023 Live: वीमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के लिए मुंबई में खिलाड़ियों के लिए नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। यह टूर्नामेंट का पहला ही सीजन है और बीसीसीआई (BCCI) 5 टीमों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन करवा रही है। पिछले महीने ही बोर्ड ने लीग की फ्रेंचाइजी बेची थी। इसमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शामिल हैं। 4 मार्च से पहले लीग के पहले सीजन की शुरुआत होगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

शेफाली वर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स ने की पैसों की बारिशकर अपनी टीम में किया शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

मेग लैनिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, करोड़ों रूपये की लगाई बोली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेग लैनिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस ऑक्शन में 50 लाख रूपये था।

 दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा को करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में किया शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी रकम देकर खरीदा

पढ़ें :- रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख कोई मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रूपये था।

अमीला केर को मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम देकर खरीदा

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने विमेंस आईपीएल ऑक्शन 2023 के दौरान 1 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में 40 लाख रूपये के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था।

शबनीम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने जोड़ा अपने साथ

दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस 40 लाख रूपये था।

बेथानी मूनी पर मेहरबान  गुजरात टाइटंस

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज ओपनर बेथानी मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा। मूनी का बेस प्राइस ऑक्शन में 40 लाख था।

ताहिला मैक्ग्रा को यूपी ने खरीदा, करोड़ों रूपये लगाकर स्टार खिलाड़ी को जोड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ताहिला मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा। ताहिला का बेस प्राइस नीलामी में 40 लाख रूपये था।

इंग्लैंड की नताली स्किवेर को मुंबई इंडियंस ने करोड़ों रूपये देकर जोड़ा अपने साथ

पढ़ें :- पीएम मोदी के बयान पर भड़के कपिल सिब्बल, बोले-बुद्धिजीवियों को उनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, क्या वह देश से ऊपर हो गए?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी नताली स्किवेर को मुंबई इंडियस ने 3 करोड़ 20 लाख रूपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। नताली का बेस प्राइस इस ऑक्शन में 50 लाख था।

रेणुका सिंह को आरसीबी ने मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम की अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज रेणुका सिंह को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा है। उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। रेणुका सिंह का बेस प्राइस नीलामी में 50 लाख रूपये था।

दीप्ति शर्मा को  इस फ्रेंचाइजी ने जोड़ा अपने साथ

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में अपना नाम 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था। लेकिन टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। जिसके चलते उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई थी।

सोफी एक्लेस्टोन पर मेहरबान नई फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स, करोड़ों रूपये की बोली लगाकर किया टीम में शामिल

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की धांसू ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन पर भी नई फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स ने जमकर पैसा लुटाया है। सोफी को ऑक्शन के दौरान यूपी ने 1 करोड़ 80 लाख रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। सोफी का बेस प्रैस 50 लाख था।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी की लगी लॉटरी, 1 करोड़ 70 लाख में आरसीबी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज और अनुभवी ऑलराउंडर एलिसा पेरी ने महिला ऑक्शन में अपना नाम 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था। वहीं ऑक्शन में जब उनका नाम आया तो आरसीबी ने उन पर 1 करोड़ 70 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया।

सोफी डिवाइन अब रेड और ब्लैक जर्सी में बरपाएंगी कहर

न्यूजीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 के दौरान 50 लाख रूपये की रकम में खरीदा हैं। बता दें कि सोफी ने अपना नाम ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस के साथ ही दर्ज करवाया था।

 एश्ले गार्डनर को नई फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने खरीदा

पढ़ें :- कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती, देश को नहीं चाहिए ऐसी सरकार : पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर को वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में नई फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने 3 करोड़ 20 लाख रूपये की मोटी रकम में खरीदा है।

हरमनप्रीत कौर पर भी हुई पैसों की बौछार, मुंबई इंडियंस ने खरीदा

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन का आगाज मुंबई में हो चुका है। जिसमें स्मृति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर पर पैसों की बारिश हुई। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

स्मृति मंधाना ऑक्शन में बिकने वाली बनी पहली खिलाड़ी, आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन का आगाज मुंबई में हो चुका है। जिसमें सबसे पहले बोली भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

ऑक्शन के लिए मुंबई के जियो सेंटर पहुंची फ्रेंचाइजी

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!
वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजियां मुंबई के जियो सेंटर में पहुंच गई हैं। जहां महिला आईपीएल के ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। अब से बस कुछ ही देर में खिलाड़ियों पर बोली लगना शुरू हो जाएगी।

WPL की ये हैं 5 टीमें

वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 टीमें हैं। इसमें तीन टीम आईपीएल की ही है। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स। WPL में भी ये टीमें इसी नाम से जानी जाएंगी। वहीं अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी का नाम गुजरात जायंट्स और लखनऊ की फ्रेंचाइजी का नाम यूपी वॉरियर्स। लखनऊ और अहमदाबाद का मालिकाना हक आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में अलग-अलग कंपनी के पास है।

4 मार्च से होगी लीग की शुरुआत

वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान 22 मुकाबले होंगे। ये सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जाएंगे। बीसीसीआई जल्द ही टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर देगा।

24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख

24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रूपये हैं। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह भारतीय नाम हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर, एलिस पेरी, मेग लैनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डार्सी ब्राउन के बेस प्राइस भी 50 लाख है। सोफी एक्लेस्टोन, नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट, कैथरीन साइवर-ब्रंट, सोफी डिवाइन, सिनालो जाफ्ता, डियांड्रा डॉटिन, लोरिन फिरी भी इसे बेस प्राइस में हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...