1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Wrestlers Protest : विनेश फोगाट का छलका दर्द, बोलीं- अगर हम सुरक्षित नहीं तो, हिंदुस्तान में नहीं पैदा होनी चाहिए एक भी लड़की

Wrestlers Protest : विनेश फोगाट का छलका दर्द, बोलीं- अगर हम सुरक्षित नहीं तो, हिंदुस्तान में नहीं पैदा होनी चाहिए एक भी लड़की

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष (President of Wrestling Federation of India) और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ धरना दे रही महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे आरोप सच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हमें कुश्ती को दोबारा जीवित करना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष (President of Wrestling Federation of India) और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ धरना दे रही महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  ने कहा कि हमारे आरोप सच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हमें कुश्ती को दोबारा जीवित करना है। हमें सामने आने के लिए मजबूर ना किया जाए। मेरे साथ या किसी अन्य महिला के साथ क्या हुआ? ये सब बताना नहीं चाहते हैं। अगर मजबूर किया गया तो ये कुश्ती को दुर्भाग्य होगा। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कहा कि हम पीएम मोदी से उम्मीद करते हैं कि मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।

पढ़ें :- पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट बोलीं- हमें रोका गया, नई तारीख का जल्द होगा एलान

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  ने कहा कि कि हम सबूतों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। आरोप झूठे नहीं हैं। हमारे पास सबूत भी हैं और वो पीड़िताएं भी हैं। हम अध्यक्ष को इस्तीफा लेने के साथ उनको जेल में डलवाएंगे। हम फेडरेशन को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। ये फेडरेशन रहेगा तो उनके लोग काम करेंगे और फिर परेशान करेंगे। अध्यक्ष को हमारे सामने लेकर आईए दो मिनट मेरे सामना नहीं कर पाएंगे।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  ने कहा कि हमें मजबूर किया गया तो एफआईआर(FIR) दर्ज कराएंगे। हालांकि, इससे कई खिलाड़ियों का करियर दांव पर लग जाएगा। यूपी में शोषण के कारण कुश्ती खत्म हो गई हैं। अब महाराष्ट्र और केरल में भी कुश्ती खत्म की जा रही हैं।

विनेश की नाराजगी आज फिर सामने आई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो 4-5 महिला पहलवान मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगी। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं? हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो।

महिला पहलवानों ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

पढ़ें :- Wrestlers Protest : कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया आदेश, पहलवानों को दी जाए यौन शोषण मामले में दायर चार्जशीट की कॉपी

पहलवानों का कहना है कि हमें उम्मीद है फैसला सबके पक्ष में आएगा। खिलाड़ियों का कहना था कि उनकी मांगों को पूरी ध्यान से सुना गया है। बैठक के साथ बाहर आने पर वे खुश देख गए। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh)  और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। साथ ही महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए। धरने पर बैठे पहलवानों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती हम धरने पर बैठेंगे। किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

ये मांगें की जा रही हैं…

– कुश्ती संघ को बर्खास्त किया जाए। नए संघ का गठन भी ना हो।

– बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया जाए और जेल भेजा जाए।

– संघ से जुड़े कोच-रेफरी से महिला पहलवान प्रताड़ित हुई हैं।

पढ़ें :- अब पीड़ितों को जुल्म की फोटो लेने के लिए तैयार रहना चाहिए...बृजभूषण सिंह मामले को लेकर कपिल सिब्बल का निशाना

– दोषियों पर कार्रवाई तक धरना से नहीं हटेंगे।

– कार्रवाई तक किसी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

– खेल की जरूरतों का ध्यान रखें। समस्या होने पर निदान करें।

– गलत व्यवहार न किया जाए।

 

पढ़ें :- पुलिस हमें तोड़ने की बजाए बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ़्तार कर ले तो इंसाफ़ की उम्मीद हैं वरना नहीं...विनेश और बजंरग ने लगाया गंभीर आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...