1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Wrestlers Protest : मौन व्रत रखकर पहलवान गुरुवार को भी धरने पर हैं बैठे, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्री से बात की

Wrestlers Protest : मौन व्रत रखकर पहलवान गुरुवार को भी धरने पर हैं बैठे, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्री से बात की

Wrestlers Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को शुरू हुआ पहलवानों का धरना गुरुवार को भी जारी है। अपने प्रदर्शन के दूसरे दिन पहलवानों ने मौन व्रत रखा है। सभी पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर बैठे हुए हैं। फोगाट खाप ने विनेश फोगाट के आरोपों को सही बताते हुए धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया है।  केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI ) से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। कुश्ती संघ को पहलवानों के आरोपों पर अगले 72 घंटों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Wrestlers Protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को शुरू हुआ पहलवानों का धरना गुरुवार को भी जारी है। अपने प्रदर्शन के दूसरे दिन पहलवानों ने मौन व्रत रखा है। सभी पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर बैठे हुए हैं। फोगाट खाप (Phogat Khap) ने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के आरोपों को सही बताते हुए धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया है।  केंद्रीय खेल मंत्रालय (Union Sports Ministry) ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI ) से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। कुश्ती संघ को पहलवानों के आरोपों पर अगले 72 घंटों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

पढ़ें :- पहलवानों की प्रेस कॉफ्रेंस से पहले राजघाट पर धारा-144 लागू, विनेश फोगाट बोलीं- हमें रोका गया, नई तारीख का जल्द होगा एलान

आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात की

आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Wrestling Association President Brij Bhushan Singh) ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) से बात की है। उन्होंने अपने आरोपों पर खेल मंत्री को सफाई दी है। इससे पहले खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे के अंदर पहलवानों के आरोपों पर जवाब मांगा था।

महिला खिलाड़ियों का कैंप रद्द

महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर रद्द (Women’s National Wrestling Training Camp Canceled) कर दिया गया है। यह शिविर लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में 18 जनवरी से शुरू होना था और इसमें 41 पहलवानों और 13 प्रशिक्षकों सहित कई सहायक कर्मचारी शामिल होने वाले थे।

पढ़ें :- Wrestlers Protest : कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया आदेश, पहलवानों को दी जाए यौन शोषण मामले में दायर चार्जशीट की कॉपी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के 30 पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं। इनमें कई बड़े पदक विजेता भी शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह  (Brij Bhushan Singh) पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अब इस मामले में खेल मंत्रालय ने भी एक्शन लिया है और भारतीय कुश्ती संघ (WFI )  से जवाब मांग लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...