1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अटल सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

अटल सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल चुनाव के शंखनाद के बाद कई राजनीतिक उल्टफेर देखने को मिल रहे हैंं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के शंखनाद के बाद कई राजनीतिक उल्टफेर देखने को मिल रहे हैंं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए वह तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

इसके बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि, यशवंत सिन्हा अटल सरकार में वित्तमंत्री थे। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद वह लगातार हाशिए पर चल रहे थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। ऐसे में इस बात की संभावना है कि वह टीएमसी से जुड़ने के बाद वह बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। कई बार वह आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

2014 से 2019 के दौरान उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी। गौरतलब है कि, बंगाल चुनाव से पहले ही वहां पर तृणमूल के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...