1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Yo Yo Breaking: यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप,जानें क्या है पूरा मामला

Yo Yo Breaking: यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप,जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Yo Yo Breaking: बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह(Honey Singh) एक बार फिर से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर भी केस दर्ज कराया है। उन्होंने दिल्ली(Delhi) के तीस हजारी कोर्ट में ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत मामला रजिस्टर(Register) करवाया है।

पढ़ें :- Family Star Trailer Release: Vijay Deverakonda और Mrunal Thakur की फिल्म फैमिली स्टार का ट्रेलर रिलीज

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शालिनी तलवार(Shalini Talwar) ने पति हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के सामने शालिनी का पक्ष से लॉ फर्म करणज्वाला एंड को. के अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने रखा। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब फाइल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में एक इंटरिम ऑर्डर(Interim Order) भी दिया है। जिसके तहत हनी सिंह को ज्वाइंट ओरन वाली प्रॉपर्टी बेचने से रोका गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...