1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Adityanath cabinet: डॉक्टर से लेकर इंजीनियर तक को भी मिली योगी कैबिनेट में जगह, जानिए कितने हैं पढ़े-लिखे

Yogi Adityanath cabinet: डॉक्टर से लेकर इंजीनियर तक को भी मिली योगी कैबिनेट में जगह, जानिए कितने हैं पढ़े-लिखे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में 52 मंत्री शामिल हैं। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के साथ ही कैबिनेट के लोगों ने शपथ ली थी। योगी कैबिनेट में शामिल कई मंत्री काफी पढ़े-लिखे भी हैं, जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील से लेकर शिक्षक तक शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Adityanath cabinet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में 52 मंत्री शामिल हैं। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के साथ ही कैबिनेट के लोगों ने शपथ ली थी। योगी कैबिनेट में शामिल कई मंत्री काफी पढ़े-लिखे भी हैं, जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील से लेकर शिक्षक तक शामिल हैं।

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'

योगी कैबिनेट में इस बार 85 फसदी ऐसे मंत्री हैं, जो स्नातक या फिर उससे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। वहीं, 15 फीसदी ऐसे मंत्री हैं, जो कम पढ़े—लिखे हैं। कम पढ़े-लिखे भी 8वीं और 12वीं तक की पढ़ाई किए हैं। आइए जानते हैं कौन मंत्री कितना है पढ़ा लिखा….

योगी कैबिनेट में 11 मंत्री स्नातक: योगी कैबिनेट में शामिल 11 मंत्री ऐसे हैं जो स्न्नातक तक की पढ़ाई किए हुए हैं।

कैबिनेट में शामिल 22 मंत्री परास्नातक: इस बार योगी कैबिनेट में शामिल करीब 22 मंत्री ऐसे हैं जो परास्नातक किए हुए हैं। इसमें एके शर्मा, दानिश आजाद समेत अन्य नाम शामिल हैं।

कैबिनेट के 9 मंत्री प्रोफेशनल ग्रेजुएट: योगी सरकार की कैबिनेट में इस बार प्रोफेशनल ग्रेजुएट भी हैं, जो डॉक्टर भी हैं। इसमें बरेली के डॉ. अरुण कुमार ने एमबीबीएस किया है। वहीं, जेपीएस राठौर ने इंजीनियरिंग की है।

पढ़ें :- कांग्रेस पार्टी ने पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बेटे डॉ. अंशुल अविजीत को पटना साहिब से दिया टिकट

3 मंत्री डॉक्टरेट : योगी कैबिनेट में शामिल तीन मंत्री डॉक्टरेट हैं। इनमें मेरठ दक्षिण से डॉ. सोमेंद्र सिंह तोमर एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह के नाम शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...