1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट में 55 प्रस्ताव पर लगी मुहर, 18 नई नगर पंचायत का होगा गठन

Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट में 55 प्रस्ताव पर लगी मुहर, 18 नई नगर पंचायत का होगा गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 55 अहम फैसले पर मुहर लगी। 18 नई नगर पंचायत के गठन के फैसले पर मुहर लगी। इसके अलावा, लालगंज, प्रतापगढ़, मानिकपुर, भगवंत नगर, उन्नाव, मलिहाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमरोहा नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 55 अहम फैसले पर मुहर लगी। 18 नई नगर पंचायत के गठन के फैसले पर मुहर लगी। इसके अलावा, लालगंज, प्रतापगढ़, मानिकपुर, भगवंत नगर, उन्नाव, मलिहाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमरोहा नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले
. निवेशकों को राहत देने के लिये बॉयलर नियमावली के तहत दो साल की सजा समाप्त किया गया।
. 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा।

. बुन्देलखण्ड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जाएगा।

. पिछड़े 100 विकास खंडों में फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 30 हज़ार रुपये महीने दिया जाएगा

. वन ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी के लिये कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया। यह कंसल्टेंट कंपनी डिलाइट रिपोर्ट देगी। इसे 120 करोड़ दिये जाएंगे।

पढ़ें :- ओडिशा में नाव पलटने से सात लोगो की मौत, सीएम ने की मृतको के परिजनो को चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा

. जिला पंचायत अध्यक्ष के कंटीजेंसी फण्ड को बढ़ा कर 25 हज़ार किया गया।

. सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने के लिये कार्येतर स्वीकृति।

. मेट्रो विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा व केएम विश्वविद्यालय मथुरा के लिए आशय पत्र जारी किया गया है।

 

 

पढ़ें :- UP Board 10th 12th Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं के 89.55 फीसदी तो 12वीं के 82.60 प्रतिशत छात्र पास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...