1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इसी महीने के अंत तक हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

इसी महीने के अंत तक हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार होगा। वहीं, इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही करीब आधा दर्जन नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें शुरू हो गयीं हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार होगा। वहीं, इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही करीब आधा दर्जन नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

पढ़ें :- Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा उतार सकती है प्रत्याशी, नामांकन की अंतिम तिथि आज

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और महामंत्री संगठन सुनील बंसल सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों की माने तो यूपी में विधानसभा चुनाव अगले छह महीनों में होने हैं।

इसको लेकर जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार किया जायेगा। मंत्रिमंडल को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से तैयार पैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ मंथन किया जाएगा।

इसके बाद पीएम मोदी की हरीझंडी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक संघ ने भी अपेक्षा के अनुरूप काम न करके सरकार व संगठन की छवि खराब कर रहे मंत्रियों को हटाने को कहा है।

 

पढ़ें :- Amausi Airport :21 अप्रैल से घरेलू फ्लाइटें नए टर्मिनल से भरेंगी उड़ान, तोड़ा जाएगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...