1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: योगी 2.0 सरकार में बनेंगे ये नेता मंत्री, देखिए लिस्ट!

Yogi Cabinet: योगी 2.0 सरकार में बनेंगे ये नेता मंत्री, देखिए लिस्ट!

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कुछ देर बाद एक बड़ा इतिहास ​लिखेंगे। 37 सालों बाद बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी आज शपथ लेंगे। योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही​ डिप्टी सीएम के नाम भी तय हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कुछ देर बाद एक बड़ा इतिहास ​लिखेंगे। 37 सालों बाद बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी आज शपथ लेंगे। योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही​ डिप्टी सीएम के नाम भी तय हो गए हैं।

पढ़ें :- महराजगंज जिले में छठवा स्थान प्राप्त कर शिवम ने बढ़ाया मान

केशव प्रसाद मौर्य का डिप्टी सीएम बनना तय हैं, जबकि अन्य नामों पर संश्य बरकरार है। बताया जा रहा है कि पिछले कार्यकाल के 22 मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं। वहीं इस बार भी यूपी में 2 उपमुख्यमंत्री रहने की संभावना है।

योगी.2 में बनेंगे ये मंत्री
योगी सरकार के शपथ से पहले मंत्रियों के नामों पर मुहर लग गई है। संभावित मंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि संभावित मंत्रियों से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बार योगी कैबिनेट में ब्रजेश पाठक, जेपीएस अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, असीम अरुण, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, नरेंद्र कश्यप, नंद कुमार नंदी, धर्मपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह और धर्मवीर प्रजापति को मंत्री बनाया जाएगा।

इसके साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि योगी के मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्रियों के रहने की उम्मीद है, जिनमें बेबी रानी मोर्य, सरिता भदौरिया, अंजला माहौर, का नाम शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही अपना दल के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

 

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...