1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: इस बार मंत्रिमंडल में बढ़ेगी दलित और पिछड़े मंत्रियों की संख्या, जानिए इसके पीछे की वजह?

Yogi Cabinet: इस बार मंत्रिमंडल में बढ़ेगी दलित और पिछड़े मंत्रियों की संख्या, जानिए इसके पीछे की वजह?

उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे से वापस आ गए हैं। योगी कैबिनेट में इस बार कौन—कौन रहेगा लगभग ये भी तय हो चुका है? बताया जा रहा है कि, इस बार योगी कैबिनेट में पिछड़े और दलित मंत्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे से वापस आ गए हैं। योगी कैबिनेट में इस बार कौन—कौन रहेगा लगभग ये भी तय हो चुका है? बताया जा रहा है कि, इस बार योगी कैबिनेट में पिछड़े और दलित मंत्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

दरअसल, इससे पहले योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में एक ही मंत्री दलित कोटे से थे। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि एक डिप्टी सीएम दलित भी हो सकता है। इसके अलावा भरपूर संख्या में दलित कोटे से मंत्री भी बनेंगे। वहीं, पिछड़ी जाति के मंत्रियों की संख्या भी इस बार योगी कैबिनेट में अधिक देखने को मिलेगी।

ऐसा करके बीजेपी दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के समीकरण को साधने की कोशिश करेगी। बता दें कि, निवर्तमान योगी सरकार के 22 कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में एक दलित और पांच ओबीसी मंत्री थे। स्वतंत्र प्रभार के 8 राज्यमंत्रियों में से 1 दलित और 2 पिछड़ी जाति थे।

वहीं, राज्यमंत्रियों की सूची थोड़ी अलग थी। 27 राज्यमंत्रियों में से 7 दलित और 13 पिछड़ी जाति से थे। वहीं, इस बार योगी कैबिनेट पूरी तरह से बदली हुई ​दिखेगी। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार योगी कैबिनेट में दलित और पिछड़े मंत्रियों की संख्या बढ़नी तय मानी जा रही है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...