1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi government Big decision: योगी सरकार के आदेश से राज्य कर्मचारियों में हड़कंप, ऐसे लोग किए जाएंगे जबरन रिटायर

Yogi government Big decision: योगी सरकार के आदेश से राज्य कर्मचारियों में हड़कंप, ऐसे लोग किए जाएंगे जबरन रिटायर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है। योगी सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, योगी सरकार सरकारी विभागों में कार्यरत 50 से अधिक उम्र वालों को जबरन रिटायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi government Big decision: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है। योगी सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, योगी सरकार सरकारी विभागों में कार्यरत 50 से अधिक उम्र वालों को जबरन रिटायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Election Rate Card : समोसा-चाय से लेकर मटन-चिकन तक, सबका चुनावी रेट कार्ड तय; इतने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

ऐसे कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाएगा जिनपर भ्रष्टाचार, गंभीर बीमारी, काम न करने वाले और जांच में फंसे हैं उनको अनिवार्य रिटायरमेंट पर 31 जुलाई तक फैसला करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी जानकारी 15 अगस्त तक कार्मिक विभाग को देनी होगी। बता दें कि, यूपी में कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर किए जाते हैं।

पहले कुछ विभागों में 58 साल भी था। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को विभागाध्यक्षों को एक आदेश जारी करते हुए इसको लेकर आदेश दिया है। दरअसल, इस आदेश में कहा गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी 31 मार्च 2022 को 50 साल की आयु पूरी करने वालों के नामों पर विचार करेगी।

यह आयु पूरी करने वाले किसी सरकारी सेवक के मामले में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखकर यदि उसे सेवा में बनाए रखने का फैसला एक बार कर लिया जाता है, तो बार-बार स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उसके नाम को पुन: रखने की जरूरत नहीं है। ऐसे कर्मचारी को सेवानिवृत्त की अवधि तक सेवा में बनाए रखा जाएगा।

पढ़ें :- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आजम खान की जान को बताया खतरा, सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...