लखनऊ: आज नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। हिन्दू धर्म के लोग इसे त्योहार की तरह मनाते हैं। नवरात्रि आते ही घर मे कलश स्थापना की जाती है जिसके बाद जौ बोने की परंपरा निभाई जाती हैं जिसका आध्यात्मिक महत्व होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ का सेहत के लिहाज से भी बहुत महत्व माना जाता हैं।
जौ का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह जौ आपकी सेहत पर असर डालते हैं और स्वस्थ शरीर प्राप्त करवाते हैं।
जौ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में विटामिंस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जौ में बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
जौ का सेवन किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। जौ का सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। किडनी को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आप जौ का सेवन कर सकते हैं।
जौ का सेवन पथरी के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पथरी के मरीज पानी में जौ को उबालें और फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद रोजाना एक गिलास पी लें। इस पानी का नियमित रूप से सेवन करने से पेट की पथरी की समस्या दूर हो सकती है।
जौ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। जौ का सेवन करने से गर्भपात की समस्या भी दूर हो सकती है। गर्भपात की समस्या को दूर करने के लिए जौ के आटे को घी और ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर खाएं।