1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. “आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता….” मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने भेजा खास संदेश

“आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता….” मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने भेजा खास संदेश

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कई बार फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं और अपनी टीम को जीत भी दिला चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की आईपीएल में सबसे सफल कप्तान के रूप में देखा जाता है। ऐसे में जब मुंबई इंडियंस की महिला टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही है तो उन्होंने टीम को मोटिवेट करने के लिए एक खास संदेश भेजा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। वुमेंस प्रीमियर लीग का आज फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी है। फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने टीम के लिए एक खास संदेश भेजा है।

पढ़ें :- BCCI को आईपीएल ने बना दिया मालामाल, सिर्फ एक साल में बोर्ड ने कमा लिए 9742 करोड़ रुपये

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कई बार फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं और अपनी टीम को जीत भी दिला चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की आईपीएल में सबसे सफल कप्तान के रूप में देखा जाता है। ऐसे में जब मुंबई इंडियंस की महिला टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही है तो उन्होंने टीम को मोटिवेट करने के लिए एक खास संदेश भेजा है।

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा के इस वीडियो को साझा किया गया है। वीडियो में रोहित कहते हैं, ”मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले चार हफ्तों में आप सभी जिस तरह खेलीं, मैंने वाकई उसका लुत्फ उठाया। ‘

इसके साथ ही कहा कि, अब फाइनल है और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इंजॉय करना और माहौल का आनंद लेना महत्वपूर्ण है। यह अमेजिंग होने वाला है। हम आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।’

 

 

पढ़ें :- KL राहुल या जुरेल, मैनचेस्टर में कौन करेगा विकेटकीपिंग? कोच ने पंत की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...