लखनऊ। घूमना किसे पसंद नहीं होता लेकिन घूमने के लिए अक्सर लोग पहाड़ी एरिया , झरना व ट्रैकिंग वाले डेस्टिनेशन पर जाते रहते हैं। आज हम आपको इन सभी डेस्टिनेशन से हटकर एक लग डेस्टिनेशन के बारें में बताएंगे। आज हम आपको दुनिया के उन खूबसूरत ब्रिज के बारे में बताएंगे जिसे देखकर आप खुद को वहां जाने से नहीं रोक सकेंगे। अक्सर लोग ब्रिज पर सूसाइड करने पहुंच जाते हैं मगर इन ब्रिज को देखकर सूसाइड करने वाला व्यक्ति सूसाइड करने का मन ही बदल लेगा।
हेलिक्स ब्रिज सिंगापुर:
आर्किटेक्चर के मामले में सिंगापुर सबसे आगे है। यहां जाने पर जाने पर आप मैरेना बे का पास मौजूद हेलिक्स ब्रिज को कभी नहीं मिस करेंगे। यह रात और दिन दोनों ही वक्त खूबसूरत दिखता है। रात के वक्त इसमें ब्लू लाइट चमकती है।
रियाल्टो ब्रिज, इटली:
इटली का सबसे रोमांटिक शहर है वेनिस, जहां दुनियाभर के हर कपल्स जाना चाहते हैं। पूरी दुनिया में वेनिस एक ऐसा शहर सबसे रोमांटिक प्लेस मानी जाती है। वेनिस शहर एक ऐसा शहर जहां ब्रिज ना हो ये संभव ही नहीं है। यह शहर पानी पर बना हुआ है। यहां के रियाल्टो ब्रिज की खूबसूरती ऐसी है जिसे देखे बिना आप रह नहीं सकते।
चेंगयांग ब्रिज, चीन:
चीन के दांग समुदाय द्वारा बनवाया गया ये पुल चीनी कारीगरी का एक बेहतरीन नमूना है। ये ब्रिज केवल लकड़ी और पत्थर से बनाया गया है। इन्हें आपस में जोड़ने के लिए एक भी कील या बोल्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
टॉवर ब्रिज, लंदन:
दुनिया के चौथे स्थान पर माना जाने वाला टावर ब्रिज सबसे लंबा पुल है। यह पुल थेम्स नदी के ऊपर बना हुआ है। इसका निर्माण 1886 में शुरू हुआ और 1894 में पूरा हुआ।
गोल्डेन गेट ब्रिज, सैन फ्रांसिस्को, यूएसए
अमेरिका में मौजूद गोल्डेन गेट ब्रिज साल 1937 में बनाया गया था। इसे सैन फ्रांसिस्को के सिंबल के तौर पर जाना जाता है। दुनियाभर के फोटोग्राफर ज़्यादातर इस ब्रिज की फोटो खिंचने पहुंचते रहते हैं।