1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. zimbabwe plane crash : जिम्बाब्वे में प्लेन हुआ क्रैश, भारतीय अरबपति सहित 6 लोगों की हुई मौत

zimbabwe plane crash : जिम्बाब्वे में प्लेन हुआ क्रैश, भारतीय अरबपति सहित 6 लोगों की हुई मौत

जिम्बाब्वे के साउथ-वेस्ट रीजन में एक प्लेन क्रैश की बड़ी घटना हुई। प्लेन में सवार भारतीय खनन व्यवसायी हरपाल रंधावा और उसके बेटे सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

zimbabwe plane crash : जिम्बाब्वे के साउथ-वेस्ट रीजन में एक प्लेन क्रैश की बड़ी घटना हुई। प्लेन में सवार भारतीय खनन व्यवसायी हरपाल रंधावा और उसके बेटे सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, एक भारतीय अरबपति और उसका बेटा उन छह लोगों में शामिल थे, जिनकी मौत तब हुई जब उनका निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक हीरे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पढ़ें :- Israel–Hamas War : इजरायल ने Rafa Crossing पर गाजा में मानवीय सहायता प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध , नागरिकों की समस्या बढ़ी  

यह विमान मशावा के जवामाहांडे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रियोजिम के स्वामित्व वाला सेसना 206 प्लेन हरारे से मुरोवा में मौजूद हीरे की खदानों की ओर जा रहा था

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...