Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, शाहिद कपूर ने शेयर किए मजेदार BTS मोमेंट्स

‘कॉकटेल 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, शाहिद कपूर ने शेयर किए मजेदार BTS मोमेंट्स

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “व्हाट ए फन।” तस्वीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान का हल्का-फुल्का माहौल नजर आ रहा है। पोस्ट में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की झलक भी देखने को मिली।

इसके अलावा शाहिद ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पूरी स्टार कास्ट शूटिंग के बीच मस्ती करती दिखाई दे रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

हाल ही में फिल्म का गाना ‘माशूका’ भी रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद और कृति का ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद किया गया। बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे।

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'
Advertisement