Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 108MP वाला 5G स्मार्टफोन हुआ बहुत सस्ता, चेक करें नई कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स

108MP वाला 5G स्मार्टफोन हुआ बहुत सस्ता, चेक करें नई कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Honor X9b 5G Price Cut : ऑनर (Honor) ने पिछले साल अपने 5जी स्मार्टफोन Honor X9b 5G को इंडियन मार्केट में बिना किसी डिस्काउंट के 25,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब यह फोन बैंक ऑफर के साथ 22,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी स्मार्टफोन को खरीदने पर 4000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Honor X9b 5G पर मिला रहा डिस्काउंट 

Honor X9b 5G स्मार्टफोन (8GB+256GB) की ओरिजनल प्राइस 25,999 रुपये है। इस फोन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक 2,000 रुपये की छूट सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान के जरिये हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा 4,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ऑनर के इस फोन को 3,383 रुपये की मासिक EMI के हिसाब से 6 महीने की नॉ-कॉस्ट-ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है।

Honor X9b 5G के स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर का यह फोन क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SOC चिपसेट के साथ आता है, जिसे LPDDR4x रैम और 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच पंच होल कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2652 x 1200 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Magic OS 7.2 बेस्ड एंड्रॉइड 13 पर रन करता है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

फोन के बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP+2MP सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। फोन में पावर के लिए 35 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,800 mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है। यह फोन सनराइज ऑरेंज, मिडनाइट ब्लैक और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

Advertisement