Airtel Extra Data Coupon : भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा एलान किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री में एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा के रूप में दिया जाएगा। इसका लाभ यूजर्स चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के साथ उठा सकेंगे। जिसके बारे में हम आपको इस लेख के जरिये बताने वाले हैं।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
जानकारी के मुताबिक, अगर एयरटेल के यूजर्स 209 या उससे ज्यादा रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें कंपनी की ओर से 10GB बोनस डेटा मिलेगा। यह डेटा एयरटेल अपने ग्राहकों को कूपन के रूप में मुहैया कराएगी। इस खास ऑफर को लेकर कंपनी ने कहा कि, वो अपने कुछ चुनिंदा यूज़र्स को 209 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराने के बाद 10GB का डेटा कूपन्स देंगे। उन्हें रिचार्ज के दौरान 3 कूपन्स मिल सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन एयरटेल यूज़र्स को डेटा कूपन मिलने वाला होगा, उन्हें कंपनी की ओर से उनके एयरटेल नंबर पर डेटा कूपन के बारे में एक एसएमएस भेजा जाएगा। जिससे उन्हें 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलने की जानकारी हो जाएगी। एयरटेल ने कहा कि इस एक डेटा कूपन की वैधता सिर्फ एक दिन की होगी। हालांकि, एयरटेल की ओर से अभी तक इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है कि इस नए ऑफर के लिए कौन से यूज़र्स एलिजिबल होंगे।
एक्स्ट्रा डेटा कूपन को क्लेम करने का तरीका
अगर यूज़र्स के पास एयरटेल के एक्स्ट्रा डेटा कूपन का एसएमएस आता है तो वह इसे एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर रिडीम कर सकते हैं। नीच दिये गए तरीकों से एक्स्ट्रा डेटा कूपन क्लेम कर सकते हैं-
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
– सबसे पहले अपने फोन में एयरटेल थैंक्स ऐप ओपेन करें।
– ऐप में रिवॉर्ड्स एंड कूपन्स का एक सेक्शन में जाना होगा।
– रिवॉर्ड्स एंड कूपन्स में जाने के बाद यूज़र्स को अपना एक्स्ट्रा डेटा कूपन मिल जाएगा।
– एक्स्ट्रा डेटा कूपन के साथ रिडीम का ऑप्शन होगा।
– रिडीम ऑप्शन पर क्लिक करते ही ये डेटा यूज़र्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।