12 Congress MLA Suspended: ओडिशा विधानसभा स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए 12 कांग्रेस विधायकों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया। इन विधायकों की कार्रवाई सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के चलते की गयी है। इससे पहले सदन ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्य सचेतक सरोज प्रधान द्वारा इस आशय का प्रस्ताव पारित किया था।
पढ़ें :- रिजीम चेंज मांगने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बदला कैरेक्टर सर्टिफिकेट का नियम
दरअसल, कांग्रेस विधायक मांग कर रहे थे कि विधानसभा राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की जांच के लिए विधायकों की एक समिति गठित करे और उन्होंने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया, जबकि इसके सदस्यों ने घंटे, झांझ और बांसुरी बजाई। पिछले कुछ दिनों से विधानसभा की कार्यवाही बाधित है, क्योंकि विपक्षी कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजेडी) के सदस्यों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कथित वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दे उठाए हैं।
कांग्रेस विधायक अशोक कुमार दास ने कहा, “हम राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की जांच के लिए सदन की समिति की मांग पर अड़े हुए हैं। यह एक बड़ा सार्वजनिक मुद्दा है, लेकिन सत्ता पक्ष हमारी मांगों को स्वीकार नहीं कर रहा है। जब तक हमारी मांग स्वीकार नहीं की जाती, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।”
कांग्रेस के 12 इन विधायकों किया गया सस्पेंड
1- राम चंद्र कदम (पोट्टांगी)
पढ़ें :- यूपी में चक्रवात अर्नब का दिखने लगा असर, अवध व पूर्वांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
2- सीएस राजेन एक्का (राजगांगपुर)
3- दशरथी गमांगो (मोहना)
4- अशोक कुमार दास (बासुदेवपुर)
5- सत्यजीत गमंगो (गुनुपुर)
6- सागर चरण दास (भवानीपटना)
पढ़ें :- UP News : कुंडा विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज
7- कद्रका अप्पाला स्वामी (रायगढ़ा)
8- प्रफुल्ल चंद्र प्रधान (कंधमाल)
9- पबित्रा सौंटा (कोरापुट)
10- सोफिया फिरदौस (बाराबती-कटक)
11- मंगू खिल्ला (चित्राकोंडा)
12- नीलामाधब हिकाका (बिसाम कटक)