Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे में घायल 13 लोगों में सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि 5 एम्स में भर्ती हैं। हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।
पढ़ें :- CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल
पीएम ने कहा कि, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की हे।
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi https://t.co/LHdaTBVZBr
— PMO India (@PMOIndia) June 15, 2024
पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज यहां बहुत दुखःद घटना हुई है। एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। कुछ लोगों को इलाज रुद्रप्रयाग में ही कराया जा रहा है और कुछ लोगों को एयरलिफ्ट कर AIIMS में भर्ती कराया गया है। जो भी घायल हैं उनका इलाज अच्छे से हो उस पर हम पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं। यहां का प्रशासन भी लगा हुआ है। घटना में 10 के करीब लोग हताहत हुए हैं उन दिवंगत आत्माओं के लिए में प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।