लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर छात्र हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया है।
पढ़ें :- VIDEO-संजय निषाद का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले-अच्छे पद पर रहने वाले को आरक्षण छोड़ देना चाहिए, ताकि गरीब और वंचित को मिल सके इसका लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026
पढ़ें :- Ankit Baliyan Murder Case: अंकित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कहा-सरकार इस मामले में पूरी तरह से है गंभीर
वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
पढ़ें :- BJP सरकार अधिकारियों पर अनैतिक काम करने का बनाती है दबाव, जिसकी वजह से उन्हें देना पड़ जाता है त्यागपत्र...दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
बता दें कि, अलीगंज स्थित कोचिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया तब तक आग की लपेटें भीषण रूप ले चुकी थीं। इस अग्निकांड की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गयी है। वहीं मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।