Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गूंजेगी वायु सेना के बैंड की धुन

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गूंजेगी वायु सेना के बैंड की धुन

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के आगामी समारोहों और भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वायु सेना का प्रसिद्ध बैंड आज शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक विशेष और ऐतिहासिक संगीतमय प्रस्तुति देगा। इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा जनभागीदारी के माध्यम से देशवासियों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

पढ़ें :- रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

परम योद्धा स्थल पर गूंजेंगी देश

यह भव्य कार्यक्रम आज रविवार यानी 9 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पब्लिक प्लाजा (Supreme Warrior Site) पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के सुरों से सराबोर रहेगा, जहां आम जनता भी इस ऐतिहासिक पल की गवाह बन सकेगी।

महिला संगीतकारों सहित 40 सदस्यीय दल संभालेगा कमान

आपको बता दें कि वायु सेना के इस विशेष बैंड में कुल 40 संगीतकार शामिल हैं। इस सैन्य बैंड में भारतीय वायु सेना के 32 अनुभवी वायु सैनिक (Airmen) और सेना के नए स्वरूप के तहत भर्ती हुए 8 ‘अग्निवीरवायु’ शामिल हैं। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाते हुए इस बैंड दल में 3 महिला संगीतकार भी विशेष रूप से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

पढ़ें :- छात्रों के मुद्दों को उठाकर राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहते हैं राहुल गांधी, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: जेपी नड्डा

मास्टर वारंट ऑफिसर ए. श्रीहरि करेंगे नेतृत्व

भारतीय वायु सेना के जाने-माने संगीतकार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का संचालन करेंगे। मुख्य संचालक के रूप में मास्टर वारंट ऑफिसर ‘ए. श्रीहरि’ पूरे बैंड का नेतृत्व करेंगे। उनके सहयोग के लिए जूनियर वारंट ऑफिसर मून डेका, जूनियर वारंट ऑफिसर अभिषेक पॉल और सार्जेंट एन.टी. सिंह सहायक संचालक की भूमिका में मंच पर तैनात रहेंगे। आपको बता दें कि यह संगीतमय प्रस्तुति न केवल दर्शकों को भारतीय वायु सेना की समृद्ध और अनुशासित संगीत परंपराओं से रूबरू कराएगी, बल्कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ के अमर इतिहास को भी जीवंत करेगी। इसी गीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाखों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया था।

Advertisement