Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, ये आंकड़े नहीं ,युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाजों की दास्तां है : राहुल गांधी

10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, ये आंकड़े नहीं ,युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाजों की दास्तां है : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े नहीं हैं, युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाज़ों की दास्तां है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इससे किसी का कीमती वक्त छिनता है। किसी परिवार की बचत खत्म होती है। किसी छात्र की उम्मीद टूट जाती है।

पढ़ें :- India and Poland Bilateral Trade :  भारत-पोलैंड व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक और निवेश पर फोकस

उन्होंने कहा कि चंद लोग बैठ कर एक टूटे हुए सिस्टम का फायदा उठाते हैं और इसकी कीमत देश के करोड़ों छात्र चुकाते हैं। यही सच्चाई है।

Advertisement