Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जायसवाल सेवा समिति भैरहवा नेपाल का 15वां अधिवेशन सम्पन्न, सामाजिक एकता और शिक्षा पर रहा जोर

जायसवाल सेवा समिति भैरहवा नेपाल का 15वां अधिवेशन सम्पन्न, सामाजिक एकता और शिक्षा पर रहा जोर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जायसवाल सेवा समिति भैरहवा नेपाल का 15वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार की दोपहर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ भारत से भी बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरहवा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चन्द्रकेश गुप्ता रहे, जबकि समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने समाज को एकजुट रखने और बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “जाति प्रथा आदि काल से चली आ रही है, किंतु समय के साथ इसकी संरचना में बदलाव आया है। प्रारंभिक वर्ण व्यवस्था अब जातियों और उप-जातियों में विभाजित हो चुकी है, और यह विघटन निरंतर जारी है। आज की कलवार जाति, जो कभी क्षत्रिय मानी जाती थी, अब वैश्य वर्ग में है। ऐसे में इस सामाजिक टूटन को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक एकता बनाए रखने के साथ अब युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सरकारी सेवाओं की ओर भी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। बच्चों को सिर्फ पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित न रखकर उन्हें शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में आगे लाना होगा।

अधिवेशन के उपरांत समिति की कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठनात्मक और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी उपस्थितजनों ने समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया।

Advertisement